दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति ने सोनी कॉलोनी में किया होली उत्सव का शुभारंभ

Sunday, March 1, 2026 - 20:58
Updated: 5 months ago
0
दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति ने सोनी कॉलोनी में किया होली उत्सव का शुभारंभ

गुना (आरएनआई) दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति द्वारा आज सोनी कॉलोनी में होली उत्सव का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों, माताओं एवं बहनों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर हर्षोल्लास के साथ होली पर्व की शुरुआत की। इस अवसर पर होली दहन के साथ आगामी दिनों में होली खेलने की योजना भी बनाई गई। माताओं एवं बहनों ने बताया कि होली के दिन विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जो हमारी हिंदू संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप होगा।

मातृशक्ति जिला संयोजिका सपना शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी होली का त्योहार पंचमी तक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी की बहनों की सक्रिय सहभागिता रही। उपस्थित प्रमुख सदस्यों में नीति भार्गव, संध्या शर्मा, नीलम जैन, रानी बिरथरे, मोना जैन, अंजली, तारीका जैन, सलोनी सहित अन्य मातृशक्ति एवं बच्चियों की उपस्थिति रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User