दुर्गा अष्टमी पर देवी मंदिरों पर रही भक्तों की भीड़

Sunday, October 22, 2023 - 20:40
Updated: 3 years ago
0
दुर्गा अष्टमी पर देवी मंदिरों पर रही भक्तों की भीड़

सिकंदराराऊ। शारदीय नवरात्रों की दुर्गा अष्टमी पर नगर क्षेत्र के देवी मंदिरों में शक्ति स्वरूपा महागौरी की पूजा अर्चना की गई। प्रातः भोर बेला से ही मंदिरों में माता रानी के भक्तों की भीड़ देखते बन रही थी। सिद्ध पीठ पथवारी माता मंदिर ,चामुंडा माता मंदिर ,शिवालय स्थित काली माता मंदिर, पीपल वाली माता मंदिर, संतोषी माता मंदिर, केला करौली माता मंदिर पर माता रानी के भक्ति प्रातः भोर बेला मंगला दर्शन आरती के उपरांत माता रानी शक्ति स्वरूपा महागौरी के जलाभिषेक, अग्यारी, फल, फूल, मिष्ठान लेकर माता रानी की पूजा अर्चना मंगलाचरण के लिए माता रानी की जयकारों के साथ पूजा के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे तो वहीं दुर्गा अष्टमी पर घर-घर में विराजित देवी मंडप में भी पूजा अर्चना की गई एवं कन्या लांगुरा के चरण धोकर स्वल्पाहार प्रसादी कराकर भेंट दक्षिणा देकर उनका पूजन कर शक्ति स्वरूपा महागौरी का आशीर्वाद लिया गया। सिद्ध पीठ पथवारी माता मंदिर पर भी पुजारी जगदीश कश्यप ,महेश शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, बीरो लाला ,चेतन शर्मा, विश्वजीत वर्मा, मोहित यादव ,राकेश यादव आदि माता रानी के भक्तों ने कन्या पूजन कर क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि ,उन्नति ,अमन चैन, शांति सौहार्द व भाईचारा की कामना की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User