श्रीराम राज्याभिषेक में उल्लास के साथ झलकी समरसता, राजगद्दी के विहंगम नजारा देखने को पीलू तले चौराहे में उमड़ी भीड़
फतेहपुर (आरएनआई) श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की ओर से आयोजित श्रीराम राज्याभिषेक महोत्सव के आयोजन में सांप्रदायिक सदभावना की बयार बही। श्रीराम राज्याभिषेक में प्रभु के गद्दी पर बैठने के साथ ही तिलक लगाकर आरती उतारकर श्रद्धालु इस शुभ घडी में जयकारे लगाते रहे।
पीलू तले चौराहे को आपरेशन सिंदूर की थीम पर तिरंगे झंडे से सजाया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गुरू वशिष्ठ ने भगवान श्रीराम का राज तिलक किया। जैसे ही श्रीराम सीता सहित अयोध्या की राज गददी में बैठे आतिशबाजी के बीच श्रीराम के जयकारे लगने लगे जिससे समूचा जनमानस भगवान की भक्ति में हिलोरे लेने लगे। कानपुर से आये कलाकार टिंकू एंड कंपनी द्वारा भजन संध्या एवं देश भक्ति गीतों की स्वर लहरी में महिला पुरूष और बच्चे न केवल भक्ति की रस में डूबे बल्कि उल्लास से उछल पडे। लोक गीत गायक नीरज तिवारी ने लोक गीतों के माध्यम से शमां बांधी। श्रीराम की राजगद्दी में मुस्लिम भाइयों ने बढ चढकर हिस्सा लिया। ईद बकरीद नवरात्र दशहरा आदि पर्वों को सकुशल संपन्न कराने पर प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को मंडल द्वारा सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राज कुमार मौर्य, धर्म गुरू स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज, शहरकाजी अब्दुल्ला सईदुल इस्लाम एवं जैन धर्म के कुलदीप जैन का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक मनोज गुप्ता, कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय, मुराइनटोला चौकी इंचार्ज एवं बाकरगंज चौकी इंचार्ज बीडी राय, नगर पालिका के सफाई प्रभारी मोहम्मद हबीब, विद्युत प्रभारी दिलशाद अहमद, वरिष्ठ लिपिक जितेंद्र सेठ, स्वच्छता प्रहरी रेखा एवं मंजू को अंग वस्त्रम एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। अतिथियों को माला अंग वस्त्रम तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल ने आभार प्रकट किया। इस मौके पर जेल पर्यवेक्षक विपिन बिहारी शरन, उमेश तिवारी, दिलीप मोदनवाल, पिंटू बाजपेयी, गुड्डू राइन, राज गुप्ता, नारायण बाबू गुप्ता, संजय गुप्ता, आशीष अग्रहरि, आकाश मोदनवाल, रोहित चौरसिया, अरूण जायसवाल, सुशील फौजी, विनय फौजी, सत्येंद्र अग्रहरि, राम विशाल गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, ब्रजेश सोनी, दीपक साहू, मनोज सोनी, आशीष कुमार गुप्ता, नैंसी गुप्ता, इच्छा गुप्ता, मोहम्मद आजम, मोहम्मद मतीन, गुलाम अली सहित समाज के सभी वर्गों के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।
चार को मिला अरूणोदय सम्मान
फतेहपुर। श्रीराम राज्याभिषेक महोत्सव में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अरूणोदय सम्मान से सम्मानित किया गया। मंडल की संस्थापिका स्व0 ममता गुप्ता पत्नी विनोद गुप्त की स्मृति में शुरू हुए अरूणोदय सम्मान में राम नारायण आचार्य, ममता गुप्ता, मोना गुप्ता, गुड्डन जायसवाल को सम्मानित किया गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)