दीपावली से पहले गुना में बिना लाइसेंस पटाखा विक्रेताओं पर छापे, बड़ी जब्ती
गुना (आरएनआई) दीपावली त्यौहार के अवसर पर सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु पुलिस एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा कार्रवाई की गई।
कैंट क्षेत्र के गुलाबगंज में आबादी एरिया में बिना लाइसेंस के देशी एवं विदेशी पटाखों का विक्रय करने वाले ताज मोहम्मद के घर पर दबिश देकर पटाखों की जप्ती की गई। इस कार्यवाही में तहसीलदार, कैंट थाना प्रभारी अनूप भार्गव एवं पुलिस दल मौजूद रहा।
इसी प्रकार म्याना क्षेत्र में भी राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल ने म्याना बाजार का निरीक्षण कर प्रतिबंधित पटाखों की जब्ती की कार्रवाई की। इस दौरान नायब तहसीलदार म्याना श्रीमती आरती गौतम, थाना प्रभारी रविन्द्र सिकरवार, राजस्व निरीक्षक कुलदीप गुप्ता सहित अन्य राजस्व एवं पुलिस अमला उपस्थित रहा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



