दीपावली पूर्व सुरक्षा तैयारियों का जायजा, कलेक्टर एवं एसपी ने निकाला संयुक्त पैदल मार्च

Oct 19, 2025 - 14:44
Oct 19, 2025 - 14:56
 0  189
दीपावली पूर्व सुरक्षा तैयारियों का जायजा, कलेक्टर एवं एसपी ने निकाला संयुक्त पैदल मार्च

गुना (आरएनआई) दीपावली पर्व के मद्देनज़र शहर में कानून-व्यवस्था एवं बाजार व्यवस्थाओं की सुव्यवस्थित निगरानी सुनिश्चित करने कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी द्वारा आज शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में संयुक्त रूप से पैदल मार्च किया गया।

जयस्तंभ चौराहा से शुरू हुआ यह निरीक्षण सदर बाजार, हाट रोड, निचला बाजार होते हुए हनुमान चौराहे तक जारी रहा। पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं स्वच्छता की स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया तथा दुकानदारों को निर्धारित स्थान पर ही दुकान लगाने एवं मार्ग अवरुद्ध न करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, एसडीएम गुना श्रीमती शिवानी पांडे, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सीएमओ श्रीमती मंजुषा खत्री, एएसपी मान सिंह ठाकुर, सीएसपी श्रीमती प्रियंका मिश्रा, तहसीदार सहित पुलिस एवं नगरपालिका का अमला उपस्थित रहा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सहयोगात्मक भाव के साथ त्यौहार को शांति और सुव्यवस्था के साथ मनाएं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0