दीपावली पर्व के पूर्व बांटे खुशहाली के पैकेट, भोजन जन सेवा समिति ने दी खुशियों की मिठास

Thursday, October 16, 2025 - 20:45
Updated: 12 months ago
0
दीपावली पर्व के पूर्व बांटे खुशहाली के पैकेट, भोजन जन सेवा समिति ने दी खुशियों की मिठास

फतेहपुर (आरएनआई) विगत वर्षों की भांति भोजन जन सेवा समिति की टीम ने निराश्रित असहाय जरूरतमंद लोगों को चयनित कर दिवाली त्योहार सामग्री पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया है। गुरुवार को गड़रियन पुरवा निकट नऊवाबाग की बस्ती से चयनित निराश्रित परिवार के बच्चों एवं वृद्धजनों को त्योहार सामग्री लइया, गट्टा, पट्टी, खिलौना, मोमबत्ती का वितरण किया। त्योहार की पोटली पाकर सभी बच्चे खुश हुए और सभी ने दीपावली पर्व की बधाई दी। समिति के कुमार शेखर ने कहा कि आइए एक कदम मानवता की ओर बढ़ाते हैं, हर्षाेल्लास एवं रोशनी का पर्व दीपावली को गरीब असहाय निराश्रित परिवार के साथ अपनी खुशियां साझा करें। उनको दे खुशियों की मिठास यदि आपके आसपास भी ऐसे जरूरतमंद परिवार हो तो उनकी जानकारी समिति तक पहुंचाएं। ताकि किसी के घर में इस दिवाली अंधेरा न हो और त्योहार सामग्री के बिना वह घर सूना रहे। टीम का भरसक प्रयास है बराबर लोगों को चयनित कर उन्हें त्यौहार सामग्री पहुंचाने का काम भोजन जन सेवा समिति कर रही है और आगे अन्य बस्तियों में भी यह सिलसिला जारी रहेगा। जिससे हर एक जरूरतमंद तक दीपावली पर्व की त्यौहार सामग्री पहुंचाई जा सके। इस मौके पर नरेश गुप्ता, करन कुमार, मनीष केसरवानी, दीपक अग्रहरि, बल्लू बाबू श्रीवास्तव, आशीष मिश्रा, सुरेश, आचार्य राम नारायण आदि रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User