दिशा सालियान के पिता की अर्जी पर सुनवाई दो को, आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर कराने के लिए लगाई याचिका

दिशा के पिता सतीश सालियान ने शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने उनकी याचिका स्वीकार करते हुए मामले की सुनवाई की तारीख 2 अप्रैल तय की है। दिशा के पिता ने मामले की सीबीआई से नए सिरे से जांच कराने की मांग की है।

Sunday, March 23, 2025 - 05:00
0
दिशा सालियान के पिता की अर्जी पर सुनवाई दो को, आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर कराने के लिए लगाई याचिका

मुंबई (आरएनआई) दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला फिर चर्चाओं में हैं। दिशा के पिता सतीश सालियान ने शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने उनकी याचिका स्वीकार करते हुए मामले की सुनवाई की तारीख 2 अप्रैल तय की है। दिशा के पिता ने मामले की सीबीआई से नए सिरे से जांच कराने की मांग की है। साथ ही आदित्य ठाकरे पर एफआईआर दर्ज करने का भी अनुरोध किया।

2023 में मुंबई पुलिस ने दिशा सालियान की मौत की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। आदित्य अपने ऊपर लगे आरोपों को उन्हें बदनाम करने की कोशिश बता रहे हैं। उद्धव ठाकरे का भी कहना है कि उनके परिवार का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। सुशांत 14 जून, 2020 को अपने बांद्रा स्थित आवास पर मृत पाए गए थे।

भाजपा नेता नारायण राणे ने दावा किया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उन्हें दो बार फोन किया और दिशा सालियान मौत मामले में उनके बेटे आदित्य ठाकरे को न घसीटने का अनुरोध किया था। राणे ने मांग की कि पुलिस एफआईआर दर्ज करे और पूर्व मंत्री (आदित्य ठाकरे) को गिरफ्तार करे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User