दिवाली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफ़ा: कर्मचारियों व पेंशनरों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि

Oct 17, 2025 - 10:33
 0  432
दिवाली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफ़ा: कर्मचारियों व पेंशनरों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि

लखनऊ (आरएनआई)। दिवाली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 3 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है।

अब प्रदेश के 16.35 लाख कर्मचारियों और 11.52 लाख पेंशनरों को 55% की जगह 58% की दर से डीए/डीआर मिलेगा। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू मानी जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों को लेकर प्रतिबद्ध है। महंगाई के प्रभाव से राहत देना और जीवनस्तर में सुधार लाना सरकार की प्राथमिकता है।

राजकोष पर अतिरिक्त भार
इस निर्णय से मार्च 2026 तक राज्य सरकार पर कुल 1960 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

अक्टूबर 2025 से बढ़ा हुआ भत्ता नकद रूप में दिया जाएगा।

नवंबर 2025 में 795 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान होगा।

पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के तहत आने वाले कर्मचारियों के जीपीएफ में 185 करोड़ रुपये जमा होंगे।

जुलाई से सितंबर 2025 तक के एरियर भुगतान पर 550 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आएगा।

दिसंबर 2025 से हर माह सरकार पर 245 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

किन-किन को मिलेगा लाभ?

यह बढ़ोतरी केवल नियमित सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इन वर्गों को भी लाभ देगी:

सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थान

प्राविधिक शिक्षण संस्थान

शहरी स्थानीय निकायों के नियमित व पूर्णकालिक कर्मचारी

कार्यप्रभारित कर्मचारी

यूजीसी वेतनमान वाले कार्मिक

अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा
विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला त्योहारों के सीजन में न केवल कर्मचारियों की क्रयशक्ति बढ़ाएगा, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था में भी नई ऊर्जा का संचार करेगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.