दिवाली के धमाकों के बाद फूटा ‘अवैध वसूली’ का पटाखा — संविदा कर्मचारियों पर आरोप, वीडियो वायरल

Oct 24, 2025 - 19:10
Oct 24, 2025 - 19:10
 0  351

गुना (आरएनआई) शहर के दशहरा मैदान में सजे पटाखा बाजार में नगर पालिका के संविदा कर्मचारियों द्वारा अपने निजी कर्मचारियों के माध्यम से की गई कथित अवैध वसूली का मामला ताजा रूप से सामने आया है, जिसने नगरवासियों और प्रभावित दुकानदारों में गहरा असंतोष पैदा कर दिया है। यह मामला इसलिए और चौकाने वाला है क्योंकि जिन दुकानदारों से वसूली की गई, वे कोई बड़े व्यवसायी नहीं हैं, बल्कि गरीब परिवार हैं जो दीपावली के मौसम में फटाका बेचकर सालभर की रोजी-रोटी जुटाने का प्रयास करते हैं। जानकारी के अनुसार, नगर पालिका ने पटाखा बाजार में पहले से निर्धारित शुल्क के अनुसार दुकानों की व्यवस्था की थी। इसके तहत जेसीबी की मदद से निर्धारित दर से ही दुकानों की व्यवस्था की जानी थी। लेकिन मामला उस समय उलझ गया जब कुछ संविदा कर्मचारियों के निजी कर्मचारी दुकानदारों से मार्ग दिखाने और अव्यवस्था दूर करने के नाम पर हर दुकान से 500 रुपये की वसूली करने लगे। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि इस तरह की वसूली से उन्हें आर्थिक और मानसिक दोनों तरह का नुकसान हुआ।

पटाखा बाजार के दुकानदारों ने बताया कि संविदा कर्मचारी इस समय नगर पालिका में कई शाखाओं के प्रभारी हैं और उन्हें बेहद खास माना जाता है। यही कारण है कि उनके सामने कई स्थायी कर्मचारियों को भी नतमस्तक होना पड़ता है। दुकानदारों का कहना है कि इसी प्रभुत्व का फायदा उठाकर निजी कर्मचारियों के माध्यम से अवैध वसूली की जा रही है। घटना उजागर होने के बाद प्रभावित दुकानदारों ने अपनी शिकायत की है। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि नगर पालिका की ओर से अभी तक इस मामले में कोई स्पष्ट कार्रवाई नहीं हुई है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0