दिल्ली में होली का उल्लास: नई दिल्ली रंग और उत्साह से सराबोर, सीएम रेखा गुप्ता ने दीं शुभकामनाएं
दिल्ली (आरएनआई)। राजधानी रंगों के पर्व होली के उल्लास में पूरी तरह डूबी नजर आई। सुबह से ही सड़कों, पार्कों और आवासीय कॉलोनियों में रंग-गुलाल की बौछार देखने को मिली। लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर गले मिलते रहे और ‘होली है’ के जयघोष के बीच पूरे शहर में उत्सव का माहौल बना रहा। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
विभिन्न सोसाइटियों और आरडब्ल्यूए की ओर से सामूहिक होली मिलन समारोह आयोजित किए गए, जहां डीजे, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक पकवानों के साथ लोगों ने मिलकर खुशियां साझा कीं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी लोगों के साथ होली खेली और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “होली के अवसर पर दिल्लीवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। आशा है कि होली का यह त्योहार नई उमंग और विकास की लहर लेकर आएगा। आइए, हम सब मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाएं।”
वीरेंद्र सचदेवा ने भी देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि होली रंगों, प्रेम और सकारात्मकता का त्योहार है और सभी को मिलकर देश और दिल्ली के विकास के लिए कार्य करना चाहिए।
वहीं, अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया के आवास पर नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। राजधानी में रंग, रिश्तों और सौहार्द का यह उत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)