दिल्ली दरबार में देर रात तक भाजपा कोर ग्रुप ने किया प्रत्यशियों के नामों पर मंथन

Oct 18, 2023 - 12:59
Oct 18, 2023 - 13:03
 0  972

भोपाल-दिल्ली, (आरएनआई) मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 136 प्रत्याशियों की चार सूची जारी करने के बाद, आज बुधवार को प्रस्तावित भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 136 प्रत्याशियों की चार सूची जारी करने के बाद भाजपा शेष सीटों के प्रत्याशियो को आज या एक-दो दिन में घोषित कर सकती है। इसको लेकर भोपाल में दो दिन तक प्रत्याशियों के नामों पर मंथन के बाद मंगलवार को भाजपा कोर ग्रुप की बैठक दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बंगले पर देर रात तक चली। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित कोर ग्रुप के पदाधिकारी मौजूद रहे।

58 विधायक, नौ मंत्री कर रहे टिकट का इंतजार
बुधवार को प्रस्तावित भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति कि बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। 136 प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद अब 94 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करना शेष है। इनमें 58 विधायक, नौ मंत्री भी शामिल है,जिनके टिकिट होल्ड हैं और जो टिकट मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। 94 सीटों में 27 सीटें ऐसी है जहां भाजपा काे पिछले विधानसभा चुनाव में हार मिली थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0