दिल्ली के लोधी कॉलोनी में भीषण आग, मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत

Tuesday, July 21, 2026 - 16:20
0
दिल्ली के लोधी कॉलोनी में भीषण आग, मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के लोधी कॉलोनी क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक मकान में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और उसकी दो बेटियां शामिल हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह हादसा लोधी थाना क्षेत्र के बी.के. दत्त कॉलोनी में हुआ। सुबह करीब 10:21 बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद कई दमकल गाड़ियों को तत्काल मौके पर भेजा गया। आग की ऊंची लपटें और घना धुआं उठता देख आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।

दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने और बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद जब टीम ने घर के भीतर तलाशी ली तो एक महिला और उसकी दो बेटियों के शव बरामद हुए। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल की जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User