दिनदहाड़े तमंचे की नोक पर बदमाशों ने 44 हजार लूटे

Monday, March 27, 2023 - 21:49
Updated: 4 years ago
0
दिनदहाड़े तमंचे की नोक पर बदमाशों ने 44 हजार लूटे

शाहाबाद, हरदोई । शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं परंतु पुलिस लूट की किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पा रही है । आज शाम अपने ननिहाल से वापस लौट रहे शाहजहांपुर के एक युवक को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे दिखाकर 44,000 की नकदी और एक मोबाइल छीन लिया और आराम से चलते बने। कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। शाहजहांपुर जनपद के सदर थाना क्षेत्र के एमनजयी जलाल नगर निवासी नसीम अहमद पुत्र अनीस अहमद के अनुसार सोमवार को वह दनियापुर विक्कू में अपने ननिहाल नूर अली के यहां आया हुआ था। शाम 6:00 बजे अपनी बाइक से जब वह वापस जा रहा था तो शाहाबाद कोल्ड स्टोर के पास लाला पुत्र सहरे व उसके तीन अज्ञात साथियों ने उसे घेरकर रोक लिया और उसके तमंचा लगाकर ₹44,000 की नकदी और मोबाइल छीन लिया तथा उसके साथ मारपीट भी की। बकौल नसीम अहमद जब सूचना पाकर उसके ननिहाल के लोग दौड़े तो बदमाशों ने ईट पत्थर चला दिए जिससे वह घायल हो गया और उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की लिखित तहरीर कोतवाली में दी गई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने लूट का मामला दर्ज नहीं किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User