'दलगत राजनीति से दूर हूं, भावनाओं पर नियंत्रण बेहद जरूरी...' बिहार चुनाव और SIR पर बोले उपराष्ट्रपति
नई दिल्ली (आरएनआई)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने रविवार को बिहार चुनाव-2025, कथित वोट चोरी के आरोपों और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उठ रहे सवालों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वे पूरी तरह दलगत राजनीति से दूर हैं और सार्वजनिक जीवन में रहने वालों को भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बेहद जरूरी है कि राजनीतिक और सार्वजनिक गतिविधियों में शामिल लोग धैर्य बनाए रखें।
उपराष्ट्रपति ने कहा, “लोग हमेशा उसी पेड़ पर पत्थर फेंकते हैं जिस पर फल ज्यादा होते हैं। इसलिए सार्वजनिक जीवन में भावनाओं पर संयम रखना बहुत महत्वपूर्ण है। हमें हर सवाल का जवाब देने की जरूरत नहीं है। उन्हें सवाल पूछने का अधिकार है और हमें यह अधिकार है कि हम जवाब दें या न दें।”
बिहार चुनाव 2025 के नतीजों के बाद विपक्ष द्वारा संवैधानिक संस्थाओं पर लगाए गए आरोपों पर उन्होंने असहमति जताई। उनका कहना था कि हर किसी की अपनी राय होती है, लेकिन जनता सही और गलत का फर्क समझती है।
दिल्ली में हाल ही में हुए आतंकी हमले पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि पुलिस और खुफिया एजेंसियों को हमेशा सतर्क रहना होता है, जबकि आतंकियों को सफल होने के लिए सिर्फ एक अवसर चाहिए। उन्होंने कहा कि यह विस्फोट अत्यंत दर्दनाक था, लेकिन इससे सभी सुरक्षा एजेंसियां और अधिक सतर्क हुई हैं। वे भविष्य में ऐसे हमलों को रोकने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



