दमोह में CBI का छापा, नर्सिंग कॉलेज में की गई जांच

Saturday, August 24, 2024 - 12:24
Updated: 2 years ago
0
दमोह में CBI का छापा, नर्सिंग कॉलेज में की गई जांच

दमोह (आरएनआई) मध्य प्रदेश के दमोह जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां अचानक CBI की टीम द्वारा एक नर्सिंग कॉलेज में जांच की गई। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस कार्रवाई की जानकारी स्थानीय पुलिस को देर रात मिली, जिससे पुलिस को भी आश्चर्य हुआ। बता दें कि एमपी में हुए नर्सिंग घोटाले के बाद प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों को लेकर हाईकोर्ट ने सीबीआई को जांच करने के आदेश दिए है। जिसके तहत, यह कार्रवाई की गई है।

जांच-पड़ताल जांच
बता दें कि सीएमटीसी नर्सिंग कॉलेज में सीबीआई के अधिकारी पहुंचे है। देर रात जब पुलिस को ऐसी जानकारी मिली कि टीम यहां जांच-पड़ताल कर रही है, तो सीएसपी अभिषेक तिवारी भी वहां पहुंचे और सीबीआई के अफसरों से जानकारी ली। सीएसपी अभिषेक तिवारी के मूताबिक, यहां आई टीम नर्सिंग घोटाले से सम्बन्धी जांच करने आई है।

जांच के नतीजों का इंतजार
सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस को इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई थी। फिलहाल, किन-किन बिंदुओं पर जांच हो रही है, ये सीबीआई के अफसरों द्वारा नहीं बताया जा रहा है। इसके लिए शहर के दूसरे नर्सिग कालेज में भी ऐसी जांच होने की उम्मीद है। साथ ही, जांच के नतीजों का इंतजार जारी है।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User