दतिया-छेड़छाड़ से परेशान होकर 8वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, आयोग ने जारी किया एसपी को नोटिस

Thursday, December 12, 2024 - 22:23
Updated: 2 years ago
0
दतिया-छेड़छाड़ से परेशान होकर 8वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, आयोग ने जारी किया एसपी को नोटिस

दतिया (आरएनआई) दतिया जिले के सिविल लाइन थाना अंतर्गत उन्नाव रोड भांडेर बाईपास इलाके में रहने वाली एक 8वीं की छात्रा ने झांसी के गांव खोड़न निवासी एक युवक की छेड़छाड़ की प्रताड़ना से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है।

पुलिस में शिकायत के बावजूद हुई कार्रवाई 

किशोरी के पिता ने झांसी के गांव खोड़न निवासी युवक के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते छात्रा ने आत्महत्या का कदम उठाया।

आयोग ने दिया नोटिस 

मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, दतिया से मामले की जांच कराकर मृतका के पिता द्वारा हर्ष यादव के विरूद्व पुलिस को की गई रिपोर्ट पर की गई कार्रवाई के अभिलेख सहित मृतका द्वारा की गई आत्महत्या के संबंध में जांच के आधार पर की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन तीन सप्‍ताह में मांगा है।

Follow       RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User