तेलंगाना में कांग्रेस ने जारी की 55 उम्मीदवारों की सूची, किस सीट से कौन लड़ेगा चुनाव

चुनावों की तारीखों का हाल ही में एलान हुआ है। दक्षिणी राज्य तेलंगाना में 30 नवंबर को को मतदान कराया जाएगा। चुनाव नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। अब कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

Sunday, October 15, 2023 - 09:19
0
तेलंगाना में कांग्रेस ने जारी की 55 उम्मीदवारों की सूची, किस सीट से कौन लड़ेगा चुनाव

तेलंगाना, (आरएनआई) विधानसभा चुनावों की तारीखों के एलान होने के कुछ ही दिनों बाद अब कांग्रेस ने अपनी सूची जारी कर दी है। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 55 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। सूची में तेलंगाना पीसीसी अध्यक्ष रेवंत रेड्डी, कांग्रेस विधायक दल के नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क, पूर्व मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी, टी जीवन रेड्डी और डुडिला श्रीधर बाबू शामिल हैं।

गजवेल निर्वाचन क्षेत्र से थुमकुंटा नरसा रेड्डी को टिकट दिया गया है। यहां बीआरएस अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव चुनाव लड़ेंगे। वहीं, रेवंत रेड्डी और उत्तम कुमार रेड्डी वर्तमान में क्रमशः मल्काजगिरी और नलगोंडा निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले लोकसभा सदस्य हैं। पूर्व पीसीसी अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी की पत्नी पद्मावती रेड्डी को कोडाद क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है। पीसीसी अध्यक्ष कोडांगला से और उत्तम कुमार रेड्डी हुजूरनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

निर्मल सीट से कुचडी श्रीहरि राव को मैदान में उतारा है। वहीं, उप्पल से एम पारामेश्वर रेड्डी तो कोलापुर से जुपली कृष्णा राव को टिकट दिया गया है। इनके अलावा, बहादुरपुरा से राजेश कुमार पुलिपाती, गढ़वाल से श्रीमती सरिथा तिरुपथैया, शदनगर से के शानकराइ को टिकट दिया गया है। मौजूदा बीआरएस विधायक मैनापल्ली हनुमाथराव, जो कुछ दिन पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे, को मल्काजगिरी सीट दी गई है। उनके बेटे रोहित राव मेडक विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

चुनावों की तारीखों का हाल ही में एलान हुआ है। दक्षिणी राज्य तेलंगाना में 30 नवंबर को को मतदान कराया जाएगा।चुनाव नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User