तेज रफ्तार बाइक आपस में टकराई, दो होमगार्ड सहित तीन गंभीर रूप से जख्मी

Wednesday, April 5, 2023 - 19:48
Updated: 4 years ago
0
तेज रफ्तार बाइक आपस में टकराई, दो होमगार्ड सहित तीन गंभीर रूप से जख्मी

शाहाबाद हरदोई। पाली शाहाबाद मार्ग पर तेज रफ्तार दो बाइक आपस में भिड़ गयीं जिसमें दो होमगार्ड सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी मनोज मिश्रा तथा शंकरपुर निवासी मनीष कुमार दोनों होमगार्ड है। दोनों शहर कोतवाली हरदोई में ड्यूटी करके बाइक से आ रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही मुरीदापुर गांव के पास पहुंची वैसे ही सामने से आ रही एक तेज रफ्तार से बाइक टकरा गए जिससे एक बाइक पर सवार मनोज मिश्रा और मनीष कुमार घायल हुए जबकि दूसरी बाइक पर सवार बरबन निवासी श्याम प्रकाश पुत्र हरिशंकर घायल हुआ है। हरिशंकर बर्बन से पुवायां जा रहा था। पाली बाईपास पर मुरीदापुर के पास घटना घटी। तीनों घायलों को सीएचसी शाहबाद भेजा गया। हालत चिंताजनक होने के कारण श्याम प्रकाश को हरदोई रेफर किया गया। दुर्घटना की खबर पाकर अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक लखन पाल मिश्र सीएचसी पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User