'तुष्टिकरण की राजनीति में देशहित का बलिदान', हिमंता बिस्व सरमा ने कांग्रेस पर बोला हमला

असम सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कांग्रेस के प्रस्ताव और पाकिस्तान-तालिबान के बयानों में समानता है। तीनों ने हमास के आतंकी हमले की आलोचना नहीं की है।

Wednesday, October 11, 2023 - 15:00
0
'तुष्टिकरण की राजनीति में देशहित का बलिदान', हिमंता बिस्व सरमा ने कांग्रेस पर बोला हमला

गुवाहाटी। असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने इस्राइल पर हमास के आतंकी हमले की आलोचना नहीं करने के लिए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। हिमंता बिस्व सरमा ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान, तालिबान और कांग्रेस के बयानों में समानता है। असम सीएम ने कांग्रेस और पाकिस्तान के बयान भी साझा किए। 

असम सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कांग्रेस के प्रस्ताव और पाकिस्तान-तालिबान के बयानों में समानता है। तीनों ने हमास के आतंकी हमले की आलोचना नहीं की है। तीनों ने ही इस्राइल पर आतंकी हमले की बात नहीं मानी है और साथ ही तीनों महिलाओं और बच्चों को बंधक बनाए जाने के मुद्दे पर भी चुप हैं। सरमा ने लिखा कि तुष्टीकरण की राजनीति के लिए देशहित का बलिदान करना कांग्रेस के डीएनए में है। 

बता दें कि हाल ही में कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक हुई थी। इस दौरान प्रस्ताव पास कर मध्य पूर्व में इस्राइल और हमास के बीच छिड़ी लड़ाई की निंदा की गई। साथ ही इस्राइल और फलस्तीन विवाद में कांग्रेस ने फलस्तीन का समर्थन किया। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने हमास का नाम नहीं लिया और ना ही इस्राइल पर हुए हमले की आलोचना की। बता दें कि बीते शनिवार को हमास के हमले में 1200 के करीब इस्राइली नागरिकों की मौत हो चुकी है, वहीं दो हजार के करीब लोग घायल हैं। वहीं इस्राइल की जवाबी कार्रवाई में गाजा पट्टी में 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User