तुलसी नारायण विवाह उत्सव में शामिल होंगे आबकारी मंत्री

Wednesday, November 22, 2023 - 18:26
Updated: 3 years ago
0
तुलसी नारायण विवाह उत्सव में शामिल होंगे आबकारी मंत्री

शाहाबाद हरदोई। आगामी 24 नवंबर को दिलेरगंज स्थित मां कात्यायनी शक्तिपीठ पर श्री तुलसी नारायण विवाह उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल शामिल होंगे। यह जानकारी देते हुए मां कात्यानी शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आत्मानंद गिरि महाराज ने बताया तुलसी नारायण विवाह उत्सव कार्यक्रम जगतगुरु महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा स्वामी विद्यानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा। इस विशाल कार्यक्रम में सांसद जयप्रकाश रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया श्री तुलसी नारायण विवाह उत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता हरदोई के पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी करेंगे । इसके अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, भाजपा अनुसूचित मोर्चा अवध क्षेत्र के महामंत्री पीके वर्मा, समाज सेविका कीर्ति सिंह शामिल होंगी। पीठाधीश्वर आत्मानंद गिरि महाराज ने बताया कार्यक्रम से पूर्व नारायण जी की बारात बालाजी मंदिर चौक से प्रारंभ होगी जो मां कात्यायनी शक्तिपीठ तक आएगी। नारायण की बारात में मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। पीठाधीश्वर ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक भक्तजनों से शामिल होने की अपील की है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User