तिरुवल्लूर: डीजल से भरी मालगाड़ी में भीषण आग, कई ट्रेनें रद्द; कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया

तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह डीजल से भरी मालगाड़ी की चार बोगियों में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फायर सर्विस चीफ सीमा अग्रवाल ने बताया कि आग बुझाने में चुनौती थी क्योंकि बोगियों में डीजल था।

Sunday, July 13, 2025 - 11:15
0
तिरुवल्लूर: डीजल से भरी मालगाड़ी में भीषण आग, कई ट्रेनें रद्द; कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया

तिरुवल्लूर (आरएनआई) तमिलनाडु से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह करीब 5:30 बजे डीजल ले जा रही एक मालगाड़ी की चार बोगियों में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आसमान में ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। दमकल और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और न ही आसपास की संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि डीजल ज्वलनशील होने के कारण आग बुझाना काफी मुश्किल था।

इस मामले में फायर सर्विस चीफ सीमा अग्रवाल ने बताया कि हमारी टीमें मौके पर हैं और आग बुझाने का काम जारी है। चूंकि बोगियों में डीजल है, इसलिए यह चुनौतीपूर्ण है। अतिरिक्त टीमें भेजी गई हैं। बता दें कि डीजल से भरी मालगाड़ी मणाली से तिरुपति की ओर जा रही थी और आग लगने के बाद एहतियातन आसपास के इलाकों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। साथ ही इस रूट की कई ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है। 

इसके साथ ही हालात और स्थिति को लेकर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस ए श्रीनिवास पेरुमल ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि बचाव दलों ने ट्रेन को पूरी तरह से नियंत्रित कर लिया है और अब कोई खतरा नहीं है। वहीं अभी इस मामले में आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है और जांच जारी है।

मालगाड़ी में लगे भीषण आग के चलते चेन्नई से आने-जाने वाली ट्रेनों पर असर पड़ा है। साउदर्न रेलवे ने चेन्नई से चलने वाली आठ ट्रेनों को रद्द कर दिया है और पांच ट्रेनों को दूसरे रास्ते से डायवर्ट किया गया है। हालांकि प्रशासन स्थिति को सामान्य करने में जुटा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User