ताइवान पर हमले को लेकर ट्रंप की चीन को सख्त चेतावनी: कहा—‘उन्हें पता है, नतीजा क्या होगा’
वॉशिंगटन (आरएनआई) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताइवान पर संभावित हमले को लेकर चीन को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक वे राष्ट्रपति हैं, चीन ताइवान पर हमला करने की हिम्मत नहीं करेगा, क्योंकि उसे पता है कि इसका परिणाम बेहद गंभीर होगा। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और चीन के बीच ताइवान को लेकर तनाव चरम पर है।
सीबीएस को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप से पूछा गया कि अगर चीन ताइवान पर सैन्य कार्रवाई करता है, तो क्या अमेरिका अपनी सेना को ताइवान की रक्षा के लिए भेजेगा? इस पर उन्होंने जवाब दिया, “आपको पता चल जाएगा कि क्या होगा। वे (चीन) अच्छी तरह जानते हैं कि हमारा जवाब क्या होगा।” माना जा रहा है कि ट्रंप का संकेत सीधे तौर पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की ओर था।
ट्रंप ने आगे कहा कि “ऐसी स्थिति कल ही नहीं आने वाली और शायद कभी न आए, क्योंकि वे जानते हैं कि इसका अंजाम क्या हो सकता है।” उनके इस बयान को चीन के प्रति एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि अमेरिका ताइवान की सुरक्षा के मुद्दे पर पीछे हटने वाला नहीं है।
गौरतलब है कि अमेरिका लंबे समय से ताइवान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है और वह चीन की किसी भी संभावित सैन्य कार्रवाई का विरोध करता है। ताइवान को लेकर अमेरिका और चीन के बीच मतभेद लगातार गहराते जा रहे हैं, वहीं ट्रंप प्रशासन इस मुद्दे पर और भी अधिक आक्रामक रुख अपनाता दिखाई दे रहा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



