तहसील समाधान दिवस में 64 शिकायत दर्ज, 6 का निस्तारण मौके पर

Saturday, September 16, 2023 - 16:47
Updated: 3 years ago
0

पुवायां/शाहजहांपुर। तहसील समाधान दिवस में आज 64 शिकायत दर्ज की गई जिसमे 6 का निस्तारण मौके पर किया गया।  आज सर्वाधिक शिकायतें बंडा ब्लाक के तमाम गांव के ग्रामीण लोगों के द्वारा नए राशन कार्ड बनाने एवं सप्लाई इंस्पेक्टर बंडा की कार्य प्रणाली को लेकरअसन्तोष व्यक्त किया है इसके बाद राजस्व संबंधी शिकायतों वाले तमाम प्रार्थना पत्र आए आज तहसील समाधान दिवस के दौरान उप जिलाधिकारी संजय पांडे अपने कार्यालय में राजस्व परिषद के अध्यक्ष की चल रही  बीसी मीटिंग में लगभग 1बजे तक व्यस्त रहे जूम मीटिंग खत्म होने पर उप जिलाधिकारी तहसील समाधान दिवस में आकर बैठे और जन शिकायतों को सुना गया हालांकि तमाम फरियादी हाकिम के नही बैठने के  निराश व मायूस होकर वापस लौट गए 
 आज के तहसील दिवस में उप जिलाधिकारी के अलावा तहसीलदार मनोज कुमार सिंह भी नहीं बैठ पाए वह भी जूम मीटिंग में व्यस्त रहना बताए गए। केवल नायब तहसील दार सगीर अहमद एवं अमित कुमार एवं सृजित निगम ने तहसील समाधान दिवस में शिकायतें सुनी उप जिलाधिकारी के तहसील समाधान दिवस में नहीं बैठने से आयोजन बेरौनक रहा आज आज केवल 64 शिकायतें भी काफी कम दर्ज हुई है
तहसीलदार मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह से दोपहर 1 बजे तक राजस्व परिषद के अध्यक्ष की वीसी मीटिंग चलती रही इसी कारण उप जिलाधिकारी और तहसील दार मनोज कुमार सिंह बिजी रहने के कारण तहसील समाधान दिवस में नहीं बैठ पाए हालांकि 1:00 बजे मीटिंग समाप्त होने पर एसडीएम और तहसीलदार तहसील समाधान दिवस में आकर बैठे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User