तहसील विधिक सेवा समिति आरोन में लोक अदालत के संबंध में बैठक, एवं लीगल लिटरेसी क्लब का निरीक्षण संपन्न

Thursday, April 24, 2025 - 22:31
Updated: 2 years ago
0
तहसील विधिक सेवा समिति आरोन में लोक अदालत के संबंध में बैठक, एवं लीगल लिटरेसी क्लब का निरीक्षण संपन्न
गुना (आरएनआई) मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं अमिताभ मिश्र प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक  सेवा प्राधिकरण गुना के मार्गदर्शन में श्रीमती वंदना त्रिपाठी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना द्वारा तहसील आरोन के न्यायाधीश एवं अधिवक्तागण के साथ नेशनल लोक अदालत के संबंध में बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में 10 मई 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण कर आमजन को लोक अदालत का लाभ दिलाए जाने हेतु आवश्यक चर्चा की गई। उक्त बैठक में श्री बी.एस. सोलंकी अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति आरोन एवं तहसील आरोन के अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
उक्त बैठक उपरांत श्रीमती वंदना त्रिपाठी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय आरोन मे स्थापित लीगल लिटरेसी क्लब का निरीक्षण एवं नालसा (नशा पीड़ितों के लिए विधिक सेवा) योजना 2015 के अंतर्गत नशा उन्मूलन विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्रीमती वंदना त्रिपाठी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना द्वारा विद्यालय में स्थापित लीगल लिटरेसी क्लब का निरीक्षण कर छात्रों को विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाएं निःशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता योजना आदि के बारे मे जागरूक किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से संबंधित कानून जैसे एनडीपीएस एक्ट के महत्वपूर्ण प्रावधानों, किशोर न्याय अधिनियम, पॉक्सो एक्ट एवं नालसा (बच्चों के लिए बाल अनुकूल विधिक सेवा योजना) 2024 के बारे में भी जागरूक किया गया। 
जिला विधिक सहायता अधिकारी सर्वेश चतुर्वेदी द्वारा उक्त कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को नालसा एवं सालसा की विभिन्न योजनाओं, निःशुल्क  नालसा हेल्पलाईन नंबर 15100, चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098, के बारे में जानकारी की दी गई एवं छात्रों को नशे की लत से स्वंय तथा समाज को बचाने हेतु जागरूक कर नशे से जुडे़ हुए सामाजिक तथा आर्थिक मिथ व वास्तविकता के बारे में जानकारी देते हुए लाभांवित किया गया। 
उक्त कार्यक्रम के अंत में उपस्थित शिक्षकगण एवं छात्रों को स्वयं एवं समाज से नशा उन्मूलन हेतु शपथ दिलाई गई। उक्त कार्यक्रम में बी.एस. सोलंकी अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति आरोन एवं विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User