डीएम के औचक निरीक्षण के दौरान निर्धारित समय से पूर्व प्राथमिक विद्यालय मिला बंद

औचक निरीक्षण के दौरान, प्राथमिक विद्यालय हाथीथान प्रथम में ताला बंद मिलने पर डीएम ने समस्त तैनता स्टाफ के विरूद्ध कार्यवाही के दिये निर्देश। 

Tuesday, September 5, 2023 - 15:57
Updated: 3 years ago
0
डीएम के औचक निरीक्षण के दौरान निर्धारित समय से पूर्व प्राथमिक विद्यालय मिला बंद

शाहजहाँपुर। (आरएनआई) मंगलवार को जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह हाथीथान स्थित प्रा0 विद्यालय हाथीथान प्रथम का औचक रूप से निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान 1ः35 बजे ही विद्यालय बंद पाया गया। विद्यालय के गेट पर ताला लटका मिला जिसे देख कर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये तैनात समस्त स्टाफ के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये। साथ ही शिक्षा को लेकर लापरवाही होने पर बीएसए का भी जवाब तलब करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है, उनकी शिक्षा में लापरवाही को बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया जायेगा। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुये कहा कि निर्धारित समय से पूर्व यदि किसी भी विद्यालय के बंद पाये जाने की सूचना प्राप्त होती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होने निर्देश दिये कि निर्धारित समय तक कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित किया जाये तथा सभी अध्यापक बच्चों को गुणवत्तपूर्ण शिक्षा देना सुनिश्चित करें। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User