डीईओ ने किया राजस्थान बॉर्डर के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

Friday, March 17, 2023 - 20:30
0
डीईओ ने किया राजस्थान बॉर्डर के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

गुना। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अशासकीय सरस्वती विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल कुंभराज, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सानई, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मृगवास, शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चाचौड़ा एवं शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीनागंज का आकस्मिक निरीक्षण 17 मार्च को चंद्रशेखर सिसोदिया जिला शिक्षा अधिकारी गुना द्वारा किया गया।

परीक्षा केंद्रों पर हाई स्कूल परीक्षा का अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र शांतिपूर्ण ढंग से संचालित पाया गया, किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकल प्रकरण नहीं बना, जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी केंद्र अध्यक्षों को परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए सभी सार्थक प्रयास किए जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User