डीईओ ने किया कक्षा 5 वी एवं 8 वी की परीक्षा का निरीक्षण

Saturday, March 25, 2023 - 13:25
0
डीईओ ने किया कक्षा 5 वी एवं 8 वी की परीक्षा का निरीक्षण

गुना। शनिवार को राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा आयोजित कक्षा 5 वी एवं 8 वी की वार्षिक परीक्षा के परीक्षा केंद्र शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कन्या केंट, अशासकीय शारदा विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल ,अशासकीय आकांक्षा हायर सेकंडरी स्कूल, शासकीय माध्यमिक विद्यालय मानस भवन एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय पुरानी छावनी गुना मैं पहुंचकर चंद्रशेखर सिसोदिया जिला शिक्षा अधिकारी गुना  ने परीक्षा का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांति पूर्वक संचालित पाई गई। 

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी केंद्र अध्यक्षों को परीक्षा में नकल रोकने के लिए सभी सक्षम एवं सार्थक प्रयास करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User