डिब्बा बनकर रह गए डिस्प्ले बोर्डों को चालू किया जाए : ग्राहक पञ्चायत

Feb 6, 2024 - 14:28
Feb 6, 2024 - 14:29
 0  3.8k
डिब्बा बनकर रह गए डिस्प्ले बोर्डों को चालू किया जाए : ग्राहक पञ्चायत

गुना (आरएनआई) रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली ट्रेनों के डिब्बों की स्थिति दर्शाने के लिए तीनों प्लेटफॉर्म पर लगे डिसप्ले बॉक्स पर ट्रेनों के डिब्बों की स्थिति शो नहीं होती है और डिसप्ले बॉक्स मात्र शो-पीस बनकर रह गए हैं। इस कारण यात्रियों को मिलने वाली सुविधा से यात्री वंचित हैं और परेशानी का सामना कर रहे हैं।

पूर्व में डिसप्ले बॉक्स केवल प्लेटफॉर्म नंबर १ पर लगे थे और ग्राहक पञ्चायत द्वारा डीआरएम के नाम दिए गए ज्ञापन के पश्चात् प्लेटफॉर्म नंबर २ और ३ पर भी डिसप्ले बॉक्स लगा दिए गए लेकिन वे आज तक ट्रेनों के डिब्बों की स्थिति दर्शित नहीं कर रहे हैं, जिससे कि ट्रेनों के आने पर यात्रियों में अफरा तफरी मच जाती है और कुछ यात्रियों की तो ट्रेन भी छूट जाती है। ट्रेन में अपने डिब्बे में बैठने के चक्कर में कई बार यात्री गिरकर घायल भी हो जाते हैं। इस बात को लेकर ग्राहक पञ्चायत ने पुनः डीआरएम के नाम ज्ञापन सौंपकर डिसप्ले बॉक्स को सही प्रकार से चालू करने की मांग की है, जिससे कि ट्रेन के आने पर ट्रेन के डिब्बों की स्थिति डिसप्ले बॉक्स में प्रदर्शित हो ताकि यात्रियों को सुविधा होने के साथ ही किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने से बचा जा सके।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0