डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के जिलाध्यक्ष बने राजेन्द्र, सचिव अभय प्रताप सहित आठ पदाधिकारी मनोनीत

Friday, September 12, 2025 - 20:02
Updated: 1 year ago
0
डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के जिलाध्यक्ष बने राजेन्द्र, सचिव अभय प्रताप सहित आठ पदाधिकारी मनोनीत

फतेहपुर (आरएनआई) सिंचाई विभाग डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न हुआ। जिसमें विभाग संबंधी समस्याओं पर चर्चा की गई। इंजीनियरों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई तत्पश्चात संगठन के अध्यक्ष सचिव समेत अन्य पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों को चुना गया।

डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ का जनपदीय अधिवेशन ई0 आरके गौतम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष नितेन्द्र श्रीवास्तव रहे। अधिवेशन के दौरान इंजीनियर्स की समस्याओं पर चर्चा की गई तत्पश्चात सर्वसम्मति से जनपद इकाई के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गौतम, जनपदीय सचिव अभय प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवाब सिंह, उपाध्यक्ष सचिन पाल, वित्त सचिव अनुपम गुप्ता, संगठन प्रचार सचिव प्रियंका तिवारी, वित्त एवं लेखा संप्रेक्षक प्रभाकर कश्यम सलाहकार एवं परामर्शदाता भीखम चंद्र को चुना गया। नवमनोनीत पदाधिकारियों ने कहा कि जिस आशा एवं विश्वास से उन्हें साथी कर्मियों ने चुना है कर्मचारी हितों व इंजीनियर्स के मान संम्मान एवं हितों से किसी भी तरह के समझौता नहीं किया जाएगा। उनके अधिकारों के लिये शासन एवं विभाग से वार्ता कर समस्याओं का निस्तारण कराया जायेगा। इस मौके पर प्रांतीय सचिव राकेश कुमार यादव, प्रांतीय संरक्षक ओपी राय, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रजापति, मंडल सचिव मनोज कुमार यादव, अनुराग आदि रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User