डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 2.55 करोड़ रुपये, रिटायर अधिकारी को अश्लील वीडियो केस में आरोपी बताकर डराया

Monday, September 23, 2024 - 19:19
Updated: 2 years ago
0

उज्जैन (आरएनआई) हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड कंपनी के सेवानिवृत्त अधिकारी 76 वर्षीय रवींद्र कुलकर्णी निवासी मंगल कालोनी को डिजिटल अरेस्ट कर 2.55 करोड़ रुपये की ठगी की गई। अधिकारी को जेल भेजने व 5 लाख रुपये जुर्माना लगाने के नाम पर धमकी देकर डिजिटल अरेस्ट किया। उसके बाद रवींद्र ने अपने व पत्नी के बैंक खातों से ठग के दिए बैंक अकाउंट में आरटीजीएस के जरिए 2.55 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। माधवनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User