डकैत चंदा गडरिया सहित छह को 10-10 साल जेल की सजा, पुलिस पर की थी फायरिंग

Wednesday, June 21, 2023 - 18:15
0
डकैत चंदा गडरिया सहित छह को 10-10 साल जेल की सजा, पुलिस पर की थी फायरिंग

शिवपुरी। शिवपुरी न्यायालय विशेष न्यायाधीश शिवपुरी विवेक पटेल ने गतवाया के जंगल में फायरिंग कर पुलिसकर्मियों की हत्या के प्रयास के अपराध में दोषी डकैत चंदा गडरिया सहित छह डकैतों को 10-10 साल का सश्रम कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया है।

अभियोजन की ओर से पैरवी सहायक लोक अभियोजक संजय शर्मा द्वारा की गई। अभियोजन के मुताबिक 21 दिसम्बर 2015 को शिवपुरी एसपी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चंदन गडरिया गैंग के लोग अपहृत सीताराम जाट को लेकर जतवाया रोड के आसपास जंगल में देखे गए हैं। गैंग की मूवमेंट की सूचना पर शिवपुरी एसपी ने चार टीमों बना कर जंगल को घेरने के निर्देश दिए थे।

पुलिस ने जब घेराबंदी कर रात करीब 10:30 बजे गिरोह को सरेंडर के लिए कहा तो डकैतों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। करीब ढाई घंटे चली मुठभेड़ में पुलिस ने अपहृत सीताराम जाट को तो रिहा करा लिया, लेकिन डकैत अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। विवेचना के बाद चालान न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुना और साक्ष्यों के आधार पर महिला डकैत चंदा गडरिया सहित।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User