ठेकेदार पर भिड़े एमपी के दो वरिष्ठ मंत्री, कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर राकेश सिंह का करारा जवाब

मध्यप्रदेश के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पीडब्ल्यूडी मंत्री और ठेकेदार के संबंधों पर विवादित बयान दिया था।

Feb 2, 2026 - 20:54
Feb 2, 2026 - 21:15
 0  81
ठेकेदार पर भिड़े एमपी के दो वरिष्ठ मंत्री, कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर राकेश सिंह का करारा जवाब

सागर (आरएनआई) मध्यप्रदेश के दो वरिष्ठ मंत्री एक बयान पर आमने सामने आ गए हैं। राज्य के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पीडब्ल्यूडी मंत्री और ठेकेदार के संबंधों पर एक विवादित बयान दिया था।

 मध्यप्रदेश के दो वरिष्ठ मंत्री एक बयान पर आमने सामने आ गए हैं। राज्य के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पीडब्ल्यूडी मंत्री और ठेकेदार के संबंधों पर एक विवादित बयान दिया था। अब प्रदेश के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री राकेश सिंह ने उसका जवाब दिया है। उन्होंने नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के उस विवादित बयान पर चुटकी ली, जिसमें उन्होंने कहा था कि पिता पीडब्ल्यूडी मंत्री और कपड़े दिला रहा ठेकेदार तो बेटा चरित्रवान कैसे बनेगा। पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह बोले कि मेरा तो कोई बेटा ही नहीं है। उन्होंने सागर में पत्रिका से विशेष बातचीत में बताया कि कैलाश विजयवर्गीय ने व्यक्तिगत तौर पर भी मुझे सफाई दी थी।

बयान कैलाश भैया ने दिया है, तो सवाल उनसे ही करना चाहिए

पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने इससे पहले मुस्कराते हुए बेहद शालीनता से कहा कि बयान कैलाश भैया ने दिया है, तो सवाल उनसे ही करना चाहिए। उनका क्या संदर्भ था, वैसे स्कूल में गिफ्ट की बात है तो मेरा तो कोई बेटा ही नहीं है।

मंत्री राकेश सिंह बीते दिन को सागर प्रवास पर थे। रुद्राक्ष धाम के आयोजन के बाद दोपहर को वे सर्किट हाउस पहुंचे थे। यहां पत्रिका से बातचीत में उन्होंने कहा कि बयान के वायरल होने के बाद उनकी नगरीय विकास मंत्री से बात हुई थी। उन्होंने स्पष्ट किया था कि बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। एआई के जरिए काट-छांट कर ऐसे प्रस्तुत किया गया।

कैलाश को देनी पड़ी थी सफाई

राज्य के दो मंत्रियों के बीच यह विवाद तब शुरू हुआ जब कैलाश विजयवर्गीय ने एक कार्यक्रम में बच्चों के चरित्र निर्माण पर बोलते हुए विवादित बातें कहीं। एक निजी विश्वविद्यालय में उन्होंने कहा था कि यदि घर का माहौल ठीक न हो, जैसे पिता पीडब्ल्यूडी मंत्री है और ठेकेदार बेटे को कपड़े दिला रहा है, तो संस्कार और चरित्र निर्माण कैसे होगा? उनके इस बयान पर विवाद उठ गया था। सियासी तूफान के बाद नगरीय विकास मंत्री को अपने बयान पर सफाई भी देनी पड़ी थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0