साध्वी श्री उज्जवल प्रभा श्रीजी म.सा. ठाणा 3 के दर्शन,वंदन एवं सानिध्य के साथ समता शाखा एवं विहार सेवा अनमोल का लाभ लिया

Feb 2, 2026 - 20:39
Feb 2, 2026 - 20:40
 0  162
साध्वी श्री उज्जवल प्रभा श्रीजी म.सा. ठाणा 3 के दर्शन,वंदन एवं सानिध्य के साथ समता शाखा एवं विहार सेवा अनमोल का लाभ लिया

खिरकिया (आरएनआई) हुक्म संघ के नवम पट्टधर,जन-जन की आस्थाओं के केंद्र, प्रातः स्मरणीय, प्रतिपल वंदनीय, आगमज्ञाता 

परम पूज्य आचार्य भगवन 1008 श्री रामलालजी म.सा.की आज्ञानुवर्तिनी शासन दीपिका श्री उज्जवलप्रभा श्रीजी म.सा.साध्वी श्री प्रियता श्री जी म.सा एवं साध्वी श्री मणामगंघा श्री जी म.सा. ठाणा 3 जिनका 2026 का बर्षावास सभी आगारों के साथ आचार्य श्री रामलालजी म.सा. ने राजनांदगांव खोला है।जो राजस्थान से विहार करते मध्यप्रदेश पधारे आगे महाराष्ट्र होते हुए छत्तीसगढ़ पधारने की संभावना रहेगी। 01 फरवरी 2026 रविवार को ढ़ेकना से विहार कर रात्रि विश्राम हेतु डूडूपाटी में गवली ढाणा पधारे इस अवसर पर दर्शन,वंदन,समता शाखा,सामायिक की आराधना के साथ विहार सेवा अनमोल सेवा का लाभ सिवनी-मालवा से कांतिकुमार-वंदना मुणोत,शिवानी अभिषेक, मुणोत,अमन - ऋषिका मुणोत पार्श्वि मुणोत परिवार,खिरकिया से आशीष-रत्ना समदड़िया,अमम समदड़िया,बाबई से आग्रह गोलछा,ग्राम कालधड़ से योगेश मुकाती आयुष मुकाती आदि गुरुभक्तों ने लिया।

2 फरवरी सोमवार को विहार कर "कुरसना" फारेस्ट रेस्ट हाऊस पधारे।

3 फरवरी को चिरापाटला में कृष्णकुमार आर्य के निवास पधारने की संभावना रहेगी।

इस अवसर पर विहार सेवा अनमोल सेवा में बैतूल संघ के जयंतीलाल गोठी,राकेश सुराणा एवं दुर्ग संघ के श्रद्धालु गुरुभक्त उपस्थित रहे।

धर्मपाल भाई विशाल की प्रतिदिन सेवाएं सराहनीय प्रवर्धमान है।

साध्वियों का विचरण आगे बैतूल,नागपुर होते हुए छत्तीसगढ़ की ओर संभावित।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0