ट्रक की चपेट में आए कार सवार: इलाज के दौरान दो की मौत, एक अस्पताल में भर्ती

Wednesday, August 21, 2024 - 22:00
Updated: 2 years ago
0

शिवपुरी (आरएनआई) देहात थाना क्षेत्र के सेसई गांव में स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास फोरलेन पर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, तीन लोग कार से उतरकर हाईवे किनारे खड़े थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में घायल हुए एक युवक की शिवपुरी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे की ग्वालियर में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्वालियर और भिंड जिले के निवासी कार सवार उज्जैन के महाकालेश्वर के दर्शन करने के बाद ग्वालियर लौट रहे थे। हादसा बुधवार सुबह 4 बजे हुआ जब ट्रक (UP11BT6142) ने कार (MP07CE1735) को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में भिंड जिले के सिंधहपुरा निवासी सरमन सियोते बाल्मीकी की जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई। वहीं, ग्वालियर निवासी चंद्रभान सिंह बघेल को ग्वालियर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

कार के पीछे की साइड में खड़े नितिन रजक पुत्र जगन्नाथ रजक इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। देहात थाना पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User