टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में उत्साह के साथ मनाया दीपक उत्सव

Friday, November 10, 2023 - 20:42
Updated: 3 years ago
0
टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में उत्साह के साथ मनाया दीपक उत्सव

सिकंदराराऊ।
टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में छात्र छात्राओं द्वारा अपने - अपने अध्ययन कक्षों को झालरों, गुब्बारों, पोस्टर्स, दीपकों, रंगोली बनाकर सुसज्जित करके फूलों द्वारा एवं रंगो द्वारा रंगोली बनाकर जो उमंग व उत्साह दिखाया गया, वह अवर्णीय है। इस  साज सज्जा के मार्गदर्शन हेतु कक्षाध्यापक एवं कक्षाध्यापिकाओं का योगदान सराहनीय रहा। छात्र छात्राओं ने प्रार्थना सभा के दौरान दीपावली एवं बाल दिवस पर भाषण दिए।
प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना कुमार ने छात्र छात्राओं को दीपावली एवं बाल दिवस  की शुभकामनाओं के साथ इन पर्वों का महत्व बताया। विद्यालय के प्रबंधक किशनवीर सिंह ने सभी कक्षों की सज्जा का निरीक्षण कर छात्र छात्राओं के कार्य की सराहना की।
इस अवसर पर संध्या जादोन, ब्रजेश शर्मा, सुमन प्रकाश एवं समस्त स्टाफ थे।     

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User