गांव नाई नगला ताहर में युवक के साथ गाली गलौज, जान से मारने की धमकी

Friday, November 10, 2023 - 20:41
Updated: 3 years ago
0

सिकंदराराऊ।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नाई नगला ताहर निवासी युवक को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने कोतवाली में एक महिला समेत आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 गांव नाई नगला ताहर निवासी धीरज कुमार पुत्र राकेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा है कि 6 नवंबर की रात्रि 12:00 बजे करीब गांव के ही राजेश, दिनेश ,बृजेश, लवकेश पुत्रगण रामदास ,अनुज कुमार पुत्र दिनेश कुमार ,कुसमा देवी पत्नी गिरीश कुमार ने गाली गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की विवेचना शुरू कर दी है।   

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User