डॉक्टर पति की हत्या कराना चाहती थी शिखा, गिरफ्तार प्रेमी ने किया सनसनीखेज खुलासा; पुलिस पत्नी की तलाश में जुटी
बरेली (आरएनआई)। बरेली में एक नेत्र चिकित्सक की हत्या की साजिश के मामले में चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। पुलिस ने डॉक्टर की पत्नी के प्रेमी सौरभ सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सौरभ ने बताया कि डॉक्टर की पत्नी शिखा सक्सेना ही अपने पति की हत्या कराना चाहती थी।
पुलिस के अनुसार, घटना 28 अक्टूबर की रात सुभाषनगर इलाके में हुई थी। सेवानिवृत्त डॉक्टर पर उनके ही घर में हमला किया गया था। हालांकि, डॉक्टर ने किसी तरह खुद को छुड़ाया और घर से बाहर भागकर पड़ोसियों को बुलाया, जिससे उनकी जान बच गई।
डॉक्टर की शिकायत पर उनकी पत्नी शिखा सक्सेना और उसके प्रेमी सौरभ सक्सेना के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मौके से रस्सी, टेप और अन्य सामान भी बरामद हुआ था।
आरोपी ने पूछताछ में किया कबूलनामाः
थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार के अनुसार, गिरफ्तार सौरभ से पूछताछ के दौरान उसने पहले घटना से इंकार किया, लेकिन जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सबूत दिखाए तो उसने सब कुछ कबूल कर लिया। उसने बताया कि डॉक्टर की पत्नी शिखा से उसके प्रेम संबंध थे और उसी ने हत्या की योजना बनाई थी।
सौरभ ने बताया कि डॉक्टर को उनके संबंधों की जानकारी पहले ही मिल चुकी थी। सेवानिवृत्त होने के बाद डॉक्टर घर पर अधिक समय बिताने लगे थे, जिससे शिखा की आवाजाही पर अंकुश लग गया था। इसी कारण दोनों के बीच झगड़े बढ़ गए। डॉक्टर ने पत्नी को रुपये देना बंद कर दिया, जिससे उसका खर्च चलना मुश्किल हो गया।
सौरभ के मुताबिक, शिखा ने ही उसे डॉक्टर की हत्या के लिए उकसाया। उसने डॉक्टर को पहले दूध में नशा मिलाकर पिलाया, फिर दरवाजा खोलकर सौरभ को बुलाया। हालांकि, सौरभ भी नशे में था, जिसके कारण वह हत्या की योजना पूरी नहीं कर सका।
पत्नी की तलाश में जुटी पुलिसः
घटना के बाद से शिखा सक्सेना फरार है। पुलिस को पता चला है कि वह घटना के बाद अपनी डॉक्टर बेटी और दामाद के घर प्रेमनगर चली गई थी। पुलिस की टीम अब उनकी बेटी और दामाद से पूछताछ कर रही है ताकि शिखा के ठिकाने का पता लगाया जा सके।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिखा सक्सेना की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। वहीं गिरफ्तार सौरभ को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



