टीकमगढ़ में मैरिज गार्डन से सोने चांदी के गहने और नगदी चोरी

टीकमगढ़ शहर के मैरिज गार्डन में होने वाले शादी समारोह में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। गणेश पुरम कॉलोनी में ही पिछले दो महीने में एक दर्जन से अधिक चोरियां हुई हैं। पुलिस अब तक एक भी वारदात का खुलासा नहीं कर पाई है। 

Tuesday, March 5, 2024 - 14:00
Updated: 3 years ago
0
टीकमगढ़ में मैरिज गार्डन से सोने चांदी के गहने और नगदी चोरी

टीकमगढ़ (आरएनआई) टीकमगढ़ शहर के सिविल लाइन में स्थित गुलाब गार्डन में बीती रात्रि एक शादी समारोह के दौरान नगदी और लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात  चोरी हो गए। पीड़ित राजेंद्र गंगेले ने कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया है।  

पीड़ित राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि बीती रात्रि विवाह घर में उनकी बेटी की शादी थी। शादी की रस्में चल रहीं थीं, इस दौरान अज्ञात चोर विवाह घर में घुसे और एक लाख 80000 रुपए नगद, सोने की अंगूठी और चांदी की पायल लेकर फरार हो गए हैं। 

विवाह घर में लगे सीसीटीवी में यह पूरी घटना कैद हो गई है जिसमें स्पष्ट तौर पर  देखा जा सकता है कि दो आरोपी गार्डन से बाहर जाते हुए दिख रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

टीकमगढ़ शहर के गणेश पुरम कॉलोनी में पिछले दो महीने में एक दर्जन से अधिक चोरियां हो चुकी हैं। पुलिस अभी तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User