टीआई से प्रताड़ित होकर ASI ने पुलिस थाने में खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

Sunday, October 13, 2024 - 21:12
Updated: 2 years ago
0
टीआई से प्रताड़ित होकर ASI ने पुलिस थाने में खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

शिवपुरी (आरएनआई) रविवार की दोपहर कोलारस थाने में पदस्थ ASI राकेश बंजारा ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश। ईलाज के लिए जिला अस्पताल रेफ़र किया गया है। एएसआई ने कोलारस थाने में पदस्थ टीआई अजय जाट पर प्रताड़न के गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

बताया जा रहा है कि एएसआई की कोलारस में आरएसएस का पथ संचलन का कार्यक्रम था। एसआई की ड्यूटी इस पथ संचलन के कार्यक्रम में ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी से लौटकर एएसआई ने जहर खा लिया। जब उनकी तबीयत खराब होने लगी। साथी पुलिसकर्मियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका ईलाज जारी है।

अस्पताल पहुंचे एसएसपी और एसडीओपीमामले की गंभीरता को समझते हुए एसएसपी संजीव मुले और कोलारस एसडीओपी विजय यादव भी अस्पताल पहुंचे। एसपी अमन राठौड़ ने बताया कि घटना का कारण अज्ञात है।  मामले की जांच के लिए एसएसपी को भेजा गया है।

राकेश सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि कोलारस थाना पुलिस ने कुछ दिन पहले दो वाहन जानवरों को पकड़ा था। जिसमें से एक वाहन कोलारस टीआई अजय जाट ने लेनदेन कर छोड दिया था। बचे एक वाहन पर उनसे कार्रवाई कर लिखा-पढ़ी करने को कह रहे थे। लेकिन उन्होनें यह कहकर मना कर दिया कि वे वाहनों को जब्त करने वाली टीम में शामिल नहीं थे।

इस बात से नाराज टीआई ने उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। एएसआई के खिलाफ झूठी लिखा-पढी वरिष्ठ अधिकारियों सहित रोजनामचे में करने लगे। एएससी ने बताया ने वह पहले भी टीआई की शिकायत कर चूकें। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मानसिक प्रताडना से तंग होकर उन्हें जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User