झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से बच्चों की मौत पर गुना में श्रद्धांजलि सभा, जांच और कार्रवाई की उठी मांग

Jul 26, 2025 - 14:00
Jul 26, 2025 - 14:11
 0  54
झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से बच्चों की मौत पर गुना में श्रद्धांजलि सभा, जांच और कार्रवाई की उठी मांग

गुना (आरएनआई) राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव में एक जर्जर स्कूल की छत गिरने से 11 मासूम छात्रों की दर्दनाक मौत और दर्जनों के घायल होने की घटना के विरोध में शुक्रवार को गुना के शास्त्री पार्क पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र संगठन डीएसओ, युवा संगठन डीवायओ और महिला संगठन द्वारा संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। डीएसओ जिलाध्यक्ष सुनील सेन ने कहा कि यह हादसा केवल एक इत्तफाक नहीं, बल्कि सरकारों की लापरवाही और सरकारी स्कूलों की उपेक्षा का नतीजा है। उन्होंने बताया कि देशभर में सरकारी स्कूलों की हालत चिंताजनक है। केंद्र और राज्य सरकारें शिक्षा पर ध्यान देने के बजाय स्कूल बंद करने पर आमादा हैं। उत्तर प्रदेश सरकार जहां 5000 स्कूल बंद कर रही है, वहीं मध्य प्रदेश में 94 हजार स्कूलों में से हजारों को बंद करने की तैयारी की जा रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0