झारखंड विधानसभा के दो और महाराष्ट्र के चार कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी

कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए दो और प्रत्याशियों की सूची जारी की है।इसके अलावा महाराष्ट्र विधानसभा की चार सीटों पर भी उम्मीदवारों का एलान किया गया है। दोनों राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों नवंबर में कराए जाने हैं।

Tuesday, October 29, 2024 - 11:00
0
झारखंड विधानसभा के दो और महाराष्ट्र के चार कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी

नई दिल्ली (आरएनआई) झारखंड विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर को कराए जाने हैं। इससे पहले पार्टियां अपने प्रत्याशियों का एलान कर रही हैं। ताजा घटनाक्रम में कांग्रेस पार्टी ने दो और उम्मीदवारों की सूची जारी की है। कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र विधानसभा के लिए भी चार प्रत्याशियों की सूची जारी की है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए जिन चार सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान हुआ है, उसमें कोल्हापुर उत्तर सीट भी शामिल है। इस सीट पर उम्मीदवार बदला गया है। बता दें कि पार्टी ने महाराष्ट्र के लिए अब तक कुल 102 उम्मीदवार घोषित किए हैं।

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने दो उम्मीदवारों की तीसरी और अंतिम सूची जारी की। कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कुल 30 उम्मीदवार घोषित किए हैं। नीचे की सूची में देखिए महाराष्ट्र और झारखंड की अलग-अलग विधानसभा सीटों से कौन प्रत्याशी ताल ठोकेगा।

झारखंड के बोकारो से श्वेता सिंह और धनबाद से अजय दुबे को उम्मीदवार बनाया गया है। महाराष्ट्र के लिए जारी कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची में कोल्हापुर उत्तर से मधुरिमा राजे छत्रपति को टिकट दिया गया है। पहले इस सीट से राजेश भरत लटकर को टिकट दिया गया था। पार्टी ने शोलापुर शहर मध्य से चेतन नरोट को उम्मीदवार बनाया है। अकोला पश्चिम से साजिद खान मन्नान खान और कोलाबा से हीरा देवासी को टिकट दिया गया है।

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा। झारखंड में दो चरण में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा। दोनों राज्यों में मतगणना 23 नवंबर को होगी।

दल का नाम    सीटों की संख्या
झामुमो    27
कांग्रेस    18
भाकपा माले    1
राजद    1

दल का नाम    सीटों की संख्या
भाजपा    24
आजसू    3
राकपा (अप)    1
निर्दलीय    2

गौरतलब है कि झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल 27 विधायकों वाला झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) सबसे बड़ा दल है। 24 विधायकों के साथ भाजपा प्रमुख विपक्षी दल है। इसके अलावा 18 विधायकों वाली कांग्रेस संख्याबल के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। 81 विधायकों वाली विधानसभा में चार सीटें खाली हैं।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User