झांसी: हाईवे पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 16 यात्री गंभीर रूप से घायल
झांसी (आरएनआई) — झांसी के बबीना थाना क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। टीकमगढ़ से झांसी जा रही एक प्राइवेट बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई, जिसमें 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना भेल चौकी इलाके की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार बहुत तेज थी, जिसके चलते चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन हाईवे से उतरकर खेत में पलट गया। कई यात्री बस के नीचे दब गए, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
सूचना मिलते ही बबीना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायलों में कैलाश, मीना देवी, नैना, राम सरोज, रिंकू अहिरवार, वंश राजपूत सहित अन्य शामिल हैं। बस के क्षतिग्रस्त होने के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने नियंत्रित किया।
प्रशासन के अनुसार, हादसे की प्राथमिक वजह तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही मानी जा रही है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



