जेल से सोनम वांगचुक की शांति की अपील, लद्दाख हिंसा में न्यायिक जांच की मांग
नई दिल्ली(आरएनआई) लद्दाख हिंसा के दौरान चार लोगों की मौत को लेकर जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग की है। उन्होंने अपने समर्थकों और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है। वर्तमान में वांगचुक जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं।
सोनम वांगचुक को 26 सितंबर को एनएसए के तहत हिरासत में लिया गया था। जेल में रहते हुए उन्होंने अपने वकील और बड़े भाई कात्सेतन दोरजे ले के माध्यम से कहा कि वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हैं और मारे गए तथा घायल लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, "हमारे चार लोगों की हत्या की स्वतंत्र न्यायिक जांच होनी चाहिए और जब तक ऐसा नहीं होता, मैं जेल में रहने के लिए तैयार हूं।"
सोनम ने अपने संदेश में लद्दाख के लोगों के लिए शांति और एकता बनाए रखने का आह्वान किया और अहिंसक तरीके से संघर्ष जारी रखने की बात कही। उन्होंने 6ठी अनुसूची और राज्य का दर्जा पाने की मांग में केडीए और लद्दाख के लोगों के साथ दृढ़ता से खड़े होने की बात कही।
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को उनकी पत्नी गीतांजलि अंगमो द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें वांगचुक की एनएसए के तहत गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है और तत्काल रिहाई की मांग की गई है। सुनवाई न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और एन. वी. अंजनिया की पीठ के समक्ष होगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



