जूनियर कोर्ट अटेंडेंट भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने जूनियर कोर्ट अटेंडेंट भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

Monday, September 23, 2024 - 11:55
0
जूनियर कोर्ट अटेंडेंट भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी

नई दिल्ली (आरएनआई) भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने जूनियर कोर्ट अटेंडेंट भर्ती परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (www.sci.gov.in) से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं ।

सुप्रीम कोर्ट ने जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए 80 जूनियर कोर्ट अटेंडेंट (कुकिंग नॉलेज) रिक्तियां जारी की हैं। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी, भूतपूर्व सैनिकों और अन्य श्रेणियों के लिए आरक्षण भारत सरकार द्वारा समय-समय पर जारी नियमों, आदेशों और अधिसूचनाओं के अनुसार होगा।

वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पत्र पर आधारित लिखित परीक्षा द्विभाषी (अंग्रेजी और हिंदी) में आयोजित की जाएगी। आवेदकों को लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल ट्रेड स्किल टेस्ट और साक्षात्कार दौर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नपत्र मोड में द्विभाषी (अंग्रेजी और हिंदी) में आयोजित की जाएगी। परीक्षा पैटर्न के तहत, सामान्य ज्ञान पर 30 अंकों के प्रश्न होंगे, जिसमें बहुविकल्पीय उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रकार) होंगे। खाना पकाने/पाक कला (वस्तुनिष्ठ प्रकार) पर 70 अंक पूछे जाएंगे। प्रत्येक घटक में न्यूनतम योग्यता अंक 60% अंक होंगे। कुल 200 अंकों की चयन प्रक्रिया होगी जिसमें शामिल हैं।

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (www.sci.gov.in) पर जाएं।
इसके बाद होमपेज पर जूनियर कोर्ट अटेंडेंट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
इसके बाद एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
आगे की आवश्यकता के लिए एडमिट कार्ड की एक कॉपी ले लें।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User