जीवन की उम्मीद खो चुके लोगों को शिवराज के मंत्री संजू का सहारा

Thursday, July 6, 2023 - 10:45
0

गुना। "एक कहावत तो सुनी होगी आपने डूबते को तिनके का सहारा" ऐसे ही गुना जिले की बमोरी विधानसभा और आसपास के इलाकों के लिए जिंदगी जीने की उम्मीद में निराश हो चुके उन लोगों के लिए शिवराज सिंह चौहान सरकार के मंत्री सिसोदिया जीवन जीने के लिए सहारा बने हुए हैं। मंत्री सिसोदिया अपनी ग्रह विधानसभा बमोरी के अलावा आसपास के लोगों के लिए भी बेहतर और अच्छा इलाज मुहैया कराकर उनका सहारा बन गए हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं शिवराज सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे महेंद्र सिंह सिसोदिया संजू भैया की जिन्होंने की अब तक 60000 लोगों का इलाज करा कर मिसाल कायम कर दी। महेंद्र सिंह सिसोदिया को अब लोग संजू 'भैया' दुखियों का मसीहा कहकर बुलाने लगे हैं शिवराज के मंत्री संजू भैया के पास अब जो भी ग्रामीण बीमारी के चलते अपनी जिंदगी की उम्मीद खोने के बाद पहुंचता है उसे फौरन इलाज की समुचित व्यवस्था कराकर इलाज के लिए भेज देते हैं। इन मरीजों के इलाज मैं इनकी देखरेख का जिम्मा संजू भैया ने अपने लोगों को दे रखा है  जिन्होंने की इन जरूरतमंदों के इलाज के साथ ही ऐसे लोगों जिनके परिवार की मुखिया की मौत हो गई है, उन्हें सबसे पहले आगे आकर सहारा दिया है। जो अब बेहतर इलाज के बाद स्वस्थ होकर जीवन जी रहे है,ओर ईश्वर से प्राथना करते है हम गरीबो का मसीहा हमेशा स्वस्थ रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User