जी एफ़ कॉलेज में समर्पित श्रमदान स्वच्छता अभियान चलाया गया

Sunday, October 1, 2023 - 18:01
Updated: 3 years ago
0
जी एफ़ कॉलेज में समर्पित श्रमदान स्वच्छता अभियान चलाया गया

शाहजहांपुर। जी एफ़ कॉलेज में आज  "समर्पित श्रमदान स्वच्छता अभियान" चलाया गया,जिसमें  राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के छात्र- छात्राओं ने श्रमदान किया।इस श्रमदान के पीछे सभी छात्र-छात्राओं का उद्देश्य स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है।सभी स्वयंसेवी प्रातः महाविद्यालय परिसर में एकत्रित हुए।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मोहम्मद तारिक ने सभी स्वयंसेवकों को पंचप्राण की शपथ दिलाई,उन्होंने स्वच्छता का महत्व बताते हुए कहा कि स्वच्छता के बारे सभी को जागरूक करना चाहिए, जिससे बीमारी फैलाने वाले कीटाणुओं को पनपने से रोक सकेंगे और अनेक प्रकार की महामारियों को रोकने में योगदान दे सकते है। 
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ मोहम्मद शोएब, डॉ कौसर जमाल और डॉ कहकशां बेगम के नेतृत्व में स्वयंसेवक सनी सिंह,  सृष्टि, शाज़िया, ईशा सक्सेना, निकिता यादव, बबली, मनीषा, गोमती, आनंद कुशवाहा ने स्वच्छता अभियान में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User