जी एफ कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम छात्र इकाई के तीसरे एकदिवसीय शिविर में स्वयंसेवियों को स्वच्छता के प्रति  जागरूक किया गया

Tuesday, February 13, 2024 - 17:17
Updated: 3 years ago
0
जी एफ कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम छात्र इकाई के तीसरे एकदिवसीय शिविर में स्वयंसेवियों को स्वच्छता के प्रति  जागरूक किया गया

शाहजांहपुर (आरएनआई) जी एफ कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम छात्र इकाई के तीसरे एकदिवसीय शिविर में स्वयंसेवियों को स्वच्छता के प्रति  जागरूक किया गया। स्वच्छता और सामुदायिक सेवा के मूल्य को बढ़ावा देने के लिए स्वयंसेवियों ने कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया एवं कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया और सफाई अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मोहम्मद तारिक ने एनएसएस  के छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता एक ऐसा महत्वपूर्ण अभियान है,जो स्वयं,समाज और पर्यावरण के लिए लाभकारी है।स्वच्छता को अपनाकर हम स्वयं रोगों से बच सकते है और स्वस्थ रह सकते हैं।यह बीमारियों के प्रसार को रोकता है और अच्छे स्वास्थ्य को सुरक्षित रखता है।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ मोहम्मद शोएब के नेतृत्व में स्वयंसेवक शांतनु,सनी,ध्रुव,हर्ष,विकास आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User