जी.एफ. कॉलेज में बी.एड. का परिणाम रहा शत-प्रतिशत सभी छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

Monday, September 18, 2023 - 17:41
Updated: 3 years ago
0
जी.एफ. कॉलेज में बी.एड. का परिणाम रहा शत-प्रतिशत सभी छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

शाहजहांपुर। (आरएनआई) महात्मा ज्योतिबा फूले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के द्वारा बी.एड. द्वितीय व प्रथम वर्ष का परीक्षाफल घोषित किया गया, जिसमें जी.एफ. कॉलेज के बी.एड. के सभी छात्र व छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इस परीक्षा में जी.एफ. कॉलेज, शाहजहाँपुर के छात्र-छात्राओं को उल्लेखनीय शत-प्रतिशत सफलता हासिल हुई है। विभाग के सभी छात्र-छात्रायें प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुये हैं। बी.एड. द्वितीय वर्ष की छात्रा जे़बा परवीन ने 83.45 प्रतिशत अंक हासिल करते हुये प्रथम स्थान प्राप्त किया। सानिया खान ने 82.57 प्रतिशत अंक हासिल करते हुये द्वितीय स्थान व आशिता गुप्ता ने 81.57 प्रतिशत अंक हासिल करते हुये तृतीय स्थान प्राप्त किया। बी.एड. प्रथम वर्ष के सभी छात्र-छात्रायें प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुये। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद तारिक़ ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुये कहा कि परिश्रम और एकाग्रता ही सफलता की एकमात्र कुन्जी है। 

इस अवसर पर प्रोफेसर मोहसिन हसन खान, प्रोफेसर फैयाज़ अहमद, शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना सक्सेना, मीनाक्षी गोयल, आशुतोष कुमार अग्निहोत्री, विपिन कुमार शर्मा, आनन्द मोहन पाण्डेय, चाँद मियां, शिखा श्रीवास्तव, नेहा खान, डॉ. प्रिया दीक्षित, करुण कुमार पाण्डेय, डॉ. जाबिर अली व सभी शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User