जिले में बीओडग्रेडबल पोली बेग प्लांट का हुआ शुभारंभ

Saturday, December 7, 2024 - 13:22
Updated: 2 years ago
0
जिले में बीओडग्रेडबल पोली बेग प्लांट का हुआ शुभारंभ

गुना (आरएनआई) गुना जिले में प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत पहला प्लास्टिक पॉलिथीन का नया रूप बीओडग्रेडबल पोली बेग प्लांट का शुभारंभ जिला गुना में संपन्न हुआ। उक्त जी.के. इंडस्ट्री का लोकार्पण गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष,भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष हरिसिंह यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप सेन एवं विकास जैन नखराली द्वारा विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर शिवपाल सिंह परमार सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य जन उपस्थित रहे। बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने स्वराज योजना को साकार करते हुए गुना में यह प्लांट लगाया गया हे जिसमें पीएम मोदी जी का नारा स्वच्छ भारत को बढ़ावा मिलेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बइड्रेडबल पॉलिथीन का एक प्रयास जी के इंड्रस्टी के माध्यम से गुना जिले मे हुआ है जिससे प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मेक इन इंडिया स्वच्छ भारत को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि  जी,के,इंडस्ट्री एक उद्योग नही एक स्वच्छता की ओर बढ़ता हुआ एक कदम है।


Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User