जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पर्यावरण समिति एवं गंगा समिति की बैठक संपन्न

अनुपस्थित अधिशासी अधिकारियों का वेतन रोके जाने के दिये निर्देशःडीएम

Friday, February 23, 2024 - 16:58
Updated: 3 years ago
0
जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पर्यावरण समिति एवं गंगा समिति की बैठक संपन्न

शाहजहाँपुर (आरएनआई) जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति एवं गंगा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने ठोस अपशिष्ठ का निस्तारण, प्लास्टिक वेस्ट का निस्तारण, ई-वेस्ट का निस्तारण एवं जैव चिक्तिसा वेस्ट का निस्तारण आदि के सम्बन्ध में समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। कांट एवं जलालाबाद के अधिशासी अधिकारी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये वेतन रोकने के निर्देश दिये। 

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने एमआरएफ सेन्टर के संचालन एवं वेस्ट निस्तारण के संबध में सभी अधिशासी अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होने निर्देशित किया कि जिन एमआरएफ सेन्टरों पर कनेक्शन नही है, उनमे सोलर प्लांट लगाया जाये। उन्होने स्थापित सभी एमआरएफ सेन्टरों पर औचक निरीक्षण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि कूड़ा क्रय संस्थाओं से टाईअप करके अगली बैठक में सफल माॅडल प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने कलान क्षेत्र में एमआरएफ सेन्टर बनाये जाने हेतु भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिये। उन्होने प्लास्टिक वेस्ट का निस्तारण, ई-वेस्ट का निस्तारण एवं जैव चिक्तिसा वेस्ट का निस्तारण की समीक्षा की तथा खराब प्रगति वाले अधिकारियों का सुधार करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने नगर निगम द्वारा पाॅलीथीन जब्तिकरण की कार्यवाही तथा जुर्माना लगाये जाने के संबध में कहा कि पाॅलीथीन को जब्त करने के उपरान्त नियमानुसार जुर्माना लगाया जाये। एसटीपी के सम्बन्ध में नगर आयुक्त को समीक्षा करने हेतु पत्र प्रेषित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। जिलाधिकारी ने प्रदूषण कन्ट्रोल बोर्ड के अधिकारी द्वारा किये गये कार्यो पर असन्तुष्टि व्यक्त करते हुये कार्य में सुधार करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही जिलाधिकारी ने गोमती नदी में अवरोधो को हटाये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होने ईट भट्ठो पर प्रदुषण आदि की जांच करने हेतु भी प्रदुषण नियन्त्रण बोर्ड के अधिकारी को निर्देश दिये। उन्होने जलालाबाद रोड पर हाईवे किनारो डम्प किये गये कूड़े को सही प्रकार से नियमानुसार निस्तारण करने को कहा। 

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि बिना कूड़ा हटाये स्वच्छ भारत की कल्पना नही कर सकते। उन्होने सभी अधिकारियों को एक सप्ताह में कार्ययोजना उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिये कि सभी ईओ एक सप्ताह में कार्यो में सुधार लायें अन्यथा की स्थिति में संबधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होने कहा कि प्रभावी कार्यवाही करें, कार्यो को गंभीरता से लें, सभी ईओ समिति की बैकवोन है। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री एसबी सिंह, डीएफओ श्री प्रखर गुप्ता, सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User